धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कार्मेल स्कूल धनबाद में शुक्रवार को पैरेंट्स नाइट-2025 का शुभारंभ हुआ। कार्मेल में इस बार क्लास वाइज पैरेंट्स नाइट का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को पहले दिन कक्षा चार की छात्राओं ने ब्रेकिंग द चेंस थीम पर कार्यक्रम पेश किया। लघु नाटिका में भय, अन्याय और नकारात्मकता को दूर करने की जरूरत पर प्रकाश डाला गया। सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। रंगारंग ग्रैंड फिनाले डांस और मनमोहक प्रस्तुति द जॉयस बेल्स ऑफ क्रिसमस का भी आयोजन हुआ। सिस्टर श्रेया, सिस्टर सिल्वी, एल्सी, सौम्या चौला, सुमित कुमार, मधु प्रियंका, राजेश कुमार व पायल राज ने दीप जलाकर कार्यकम का शुभारंभ किया। कक्षा चार की छात्रा श्रेयांशी को छात्रवृत्ति दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...