धनबाद, दिसम्बर 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कार्मेल विद्यालय धनबाद में शनिवार को पांचवीं की छात्राओं के लिए पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया गया। पैरेंट्स लव विषय पर आधारित कार्यक्रम में छात्राओं ने माता-पिता और बच्चों के अनमोल संबंध, कृतज्ञता, सम्मान और स्नेह जैसे मूल्यों को पेश किया। मैनेजर व प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर सिस्टर श्रेया, प्राचार्या एम सिल्वी, उप प्राचार्या एल्सी, प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर अमला, विशिष्ट अतिथि प्रकाश कुमार, हिमांशु शेखर व नीरज कुमार अग्रवाल ने उद्घाटन किया। प्राचार्या ने छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्रिसमस सिम्फोनी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...