गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सिविल लाइंस क्षेत्र के कार्मल रोड पर रीजनल स्टेडियम के सामने सड़क के बीच नाले के क्रॉस का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लेकर ट्रैफिक विभाग की तरफ से डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन 10 मार्च तक लागू रहेगा। मंगलवार को कार्यदायी संस्था क्रॉस निर्माण के लिए रीजनल स्टेडियम वाली लेन में खुदाई करेगी। हालांकि दूसरी लेन चालू रहेगी। अवर अभियंता सूरज शर्मा ने बताया कि पार्क रेजिडेंसी होटल से बुद्धा गली होते हुए रीजनल स्टेडियम की तरफ आने और जाने वाले सभी वाहन सिटी मॉल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन तिराहा से रोडवेज तिराहा के तरफ रोडवेज बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन यातायात तिराहा, महाराणा प्रताप मूर्ति तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। रात्रि में नो एंट्री खुलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.