लखनऊ, फरवरी 12 -- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के 28 एकड़ क्षेत्र में 1-गीगावाट हाई-परफार्मेंस कंप्यूटर (एचपीसी) व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। बीते दिनों इन्वेस्ट यूपी व एएम समूह के बीच इसे लेकर एमओयू हुआ था। यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को एएम ग्रुप के प्रतिनिधियों को लेटर आफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया। यीडा द्वारा सेक्टर 28 में 114 एकड़ और सेक्टर 8-डी में 175 एकड़ भूमि के लिए एलओआई जारी किया गया है। यह अत्याधुनिक हब लगभग पांच लाख हाई-परफार्मेंस चिपसेट्स से लैस होगा और कार्बन-फ्री ऊर्जा (पवन, सौर एवं पम्प्ड स्टोरेज) से संचालित होगा। परियोजना में लगभग 2500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। डाटा सेंटर को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। वर्ष 2028 तक प्रथम चरण का सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.