पटना, नवम्बर 5 -- पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को पटना के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार की देर रात से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। जैसे-जैसे सूरज की किरणें फूटीं, घाटों पर लाखों लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह होते-होते नजारा पूरी तरह भक्तिमय हो गया। चारों ओर गंगा मैया के जयकारे, मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। राजधानी पटना के गाय घाट, काली घाट, दीघा घाट, कलेक्ट्रेट घाट, दीघा, नेहरू घाट, पटना कॉलेज, कृष्णा घाट, एनआईटी, लॉ कॉलेज घाट, गाय घाट, राजा घाट और नासरिगंज समेत सभी प्रमुख घाटों पर लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते दिखे। महिला श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा मां की पूजा अर्चना की। ...