नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कार्तिक मास में तुलसी का पूजन करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। भगवान विष्णु को मास में कार्तिक प्रिय है, व्रत में एकादशी और तुलसी सबसे अधिक प्राण प्रिय हैं। कार्तिक मास में तुलसी की पूजा का विधान है। इस महीने में तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से कराया जाता है। कार्तिक के महीने में जो तुलसी के दीपदान और तुलसी विवाह करते हैं, उनको भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। तुलसी विवाह कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के दिन किया जाएगा। इस साल देवउठनी एकादशी 1 और 2 नवंबर दोनों दिन होगी। इसलिए 1 और 2 नवंबर दोनों दिन तुलसी विवाह किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में तुलसी विवाह करने से कार्तिक मास में तुलसी के सामने दीपदान करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। पद्म पुराण में लिखा है कि पुष्कर आदि ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.