देहरादून, नवम्बर 5 -- टर्नर रोड स्थित अशोक रिसोर्ट में आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर श्री त्रिपुरारी कार्तिक पूर्णिमा आशीर्वाद महोत्सव महानुष्ठान का आयोजन किया गया। प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम महाराज के सान्निध्य में हुए आयोजन में अनुयायियों को नवदीक्षा, मंत्री दीक्षा दी गई। आयोजन का मुख्य आकर्षण वैदिक मंत्रों से किया गया अग्निहोत्रम एवं पुष्पार्चन रहा। पुष्पार्चन में देवी-देवताओं के प्रत्येक मंत्र पर गुलाब, कमल और गेंदे के फूल अर्पित किए गए। विशेष हवन में 200 से अधिक प्रकार की सामग्रियों की आहुति दी गई। उत्सव में 50 को नवदीक्षा, 72 को मंत्र-दीक्षा और 137 का शक्तिपात किया गया। आर्यम महाराज ने कहा कि शिक्षा के साथ दीक्षा का भी समान महत्व है। जिन संस्कारों की हमें दीक्षा दी जाती है, वही हमारे जीवन के आधार-बिंदु बनते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.