मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी, सरोवर व गंगा स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अंत किया था और वे त्रिपुरारी भी कहलाने लगे। इस दिन चंद्र जब आकाश में उदित हो रहा हो, उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, क्षमा पूजन करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पूरे वर्ष स्नान करने का महाफल मिलता है। रमना गुरुद्वारा में गुरुपर्व पर कार्यक्रम, निकलेगी प्रभातफेरी कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख समुदाय के लोग गुरुपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.