सीवान, नवम्बर 6 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को सरयू (घाघरा) नदी के तट पर तड़के सुबह से श्रद्धालु स्नान करने के लिए उमड़े हुए थे। भोर से ही हर-हर गंगे, नमामि गंगे और हर हर महादेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया था। दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य भगवान को जल अर्पित करके परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। श्रीहरि भगवान विष्णु की भी पूजा अर्चना की गई। गरीबों और ब्राह्मणों को दान-पुण्य किया गया। भिक्षुओं को अन्न और वस्त्र का दान किया गया। महिलाएं सरयू नदी तट पर ईंख की कोशी भरती दिखीं। आदमपुर, राजपुर, गभीरार और आंदर के रकौली घाट पर सुबह से ही स्नान दान का सिलसिला जारी रहा, जो दोपहर तक चला। रघुनाथपुर थाने की पुलिस भी गश्त करती दिखीं। नरहन घाट से स्नान और दान पुण्य करने के बाद नरहन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.