हजारीबाग, नवम्बर 5 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर विष्णुगढ़ के भास्कर धाम में आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला। अहले सुबह में हीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी में डुबकी लगाई और भगवान भुवन भास्कर से सुख, शांति एवं सौहार्द की कामना की। इनमें सबसे अधिक भीड़ महिला श्रद्धालुओं की रही। डुबकी लगाने के लिए विष्णुगढ़ के कई गांवों के अलावा आसपास प्रखंडों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पवित्र स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित सूर्य मंदिर, शिवालय तथा माता पार्वती मंदिर में पूजा-अराधना की। वहीं, बुधवार को देव दीपावली को...