आगरा, नवम्बर 6 -- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बुधवार की सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया था। गंगा किनारे विधि विधान से पूजा व हवन आयोजित कर ब्राह्मणों व संतो का आर्शीवाद लेकर दान किया। कादरगंज घाट पर लगे धार्मिक महत्व के ककोड़ा मेला में बड़ी संख्या में लोगों ने मेला देखा और दुकानों पर खरीददारी भी की। बुधवार की सुबह से ही सोरों के लहरा गंगा घाट, कछला, कादरगंज घाटों पर पूर्णिमा का स्नान पर्व शुरू हो गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान व विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। गंगा किनारे आश्रमों में भक्तों ने हवन यज्ञ व भंडारे आयोजित किए। गंगा घाटों पर पूर्णिमा के दिन दोपहर बाद तक श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.