फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान को देखते हुए श्रंगीरामपुर, ढाईघाट और पांचालघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गंगा पुल पर जाम न लेग इसको लेकर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगा दी गई है। गंगा की धार में मोटर वोट से पहुंचकर पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं पर पूरी नजर रखेंगे। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तीन प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की डयूटी लगा दी है जिससे कि गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो सके। मंगलवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय पांचालघाट स्थित गंगाघाट पर पहुंचे। यहां गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही साथ घाटों पर निशा...