घाटशिला, नवम्बर 6 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में आस्था का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा का उत्साह बुधवार को मनाया गया। रांगूनिया स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा, जिन्होंने पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर अपनी आस्था को व्यक्त किया। वहीं मोक्ष की कामना कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए गए स्नान-दान के विशेष महत्व को समझते हुए हजारों लोग अहले सुबह ही नदी घाट पर एकत्रित हो गए। श्रद्धालुओं ने नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाकर अपने पापों की शुद्धि और मोक्ष की कामना की। वहीं, स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर परंपरागत पूजा संपन्न की गई। इस दौरान घाट का पूरा वातावरण धार्मिक मंत्रों और जयकारों से गूंज उठा। इस उत्सव में ओड़िया समाज की सदियों पुरानी और अनूठी परंपरा का जीवंत प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.