मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- मिर्जापुर। कार्तिक माह के पवित्र पूर्णिमा के अवसर पर जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के बाद गरीबों में अन्न, वस्त्र और द्रव्य का दानकर पुण्य के भागी बने। भोर से ही नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा जल में गोता लगाने के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान कर मां गंगा,जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन कर जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। नगर के बरियाघाट, सुंदरघाट, कचहरी घाट, फतहा घाट, दाऊघाट, संकठा घाट, पक्केघाट, नारघाट, विंध्याचल के दीवान घाट, पक्काघाट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। स्नान के बाद घाट पर माला-फूल, धूप और प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.