बेगुसराय, नवम्बर 5 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सिमरिया गंगानदी तट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान के लिए पूर्णिमा के एक दिन पूर्व मंगलवार की दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ सिमरिया गंगानदी तट पर जुटने लगी थी जो सिमरिया गंगातट स्थित विभिन्न मंदिरों, कल्पवास क्षेत्र व धर्मशाला के अलावे रीवर फ्रंट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात बिताने के बाद सुबह में हर-हर गंगे की जयकारे के साथ गंगा नदी में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन व हवन के साथ-साथ सिमरिया धाम स्थित विभिन्न आश्रमों व कल्पवास क्षेत्र में पहुंचकर साधु-संतों से आशिर्वाद लिया। वहीं गंगानदी तट पर कई जगह महिला व पुरुष भगत के द्वारा भगतै भी किया जा रहा था। गंगा स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु...