नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- अश्विन मास के बाद आता है कार्तिक का महीना । कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु इस महीने जल में निवास करते हैं। इसलिए कार्तिक के महीने में सुबह स्नान किया जाता है। जो इस पूरे महीने में कार्तिक स्नान करता है, उसे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। इस महीने में भगवान विष्णु के साथ मां तुलसी की सेवा और पूजा भी की जाती है। अगर आप कार्तिक का व्रत करते हैं, तो इसके कुछ नियम बताए गए हैं। कार्तिकका व्रत करने वाले व्यक्ति को अन्नदान देना, गौओं को ग्रास अर्पण करना चाहिए। इस दिन दूसरेके अन्न, दूसरेकी शय्या, दूसरे की निन्दा का त्याग करना चाहिए। जो व्यक्ति कार्तिक का व्रत करता है, उसे उड़द, मधु, सोवीरक तथा राजमाष (किराव) दाल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा ,तिलका तेल भी नहीं खाना चाहिए। ब्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.