हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने कार्तिक कुमार को उत्तराखंड प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर कार्तिक कुमार ने कहा कि हमारे अन्नदाता हमारे किसान है जय जवान जय किसान का नारा हमारे लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। दोनों ही धरती मां और मानव सेवा का फर्ज निभाते हुए देश सेवा कर रहे हैं। हमें सदैव किसानों सम्मान करना चाहिए। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...