गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस मनाया गया। इस दौरान अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 100 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य अरुण शर्मा ने छात्रों को पराक्रम दिवस और बसंत पंचमी पर्व का महत्व बताया। कनिष्ठ वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के कार्तिक और वरिष्ठ वर्ग में नवोदय विद्यालय के आरुष ने पहला स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.