गुमला, नवम्बर 26 -- गुमला, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महान आदिवासी नेता स्वर्गीय डॉ. कार्तिक उरांव की जन्मस्थली लिटा टोली में संविधान बचाओ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटे के अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया। सबसे पहले कार्तिक उरांव व सुमति उरांव की प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कांग्रेसजनों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की मूल भावना की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला प्रभारी सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती न्याय, समानता और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई की प्रेरणा देती है। वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.