नई दिल्ली, जनवरी 6 -- बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे एलिजिबल बेचलर्स में गिने जाते हैं। 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्टर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन ने गोवा में छुट्टियां मनाने के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। इसी बीच रेड्डिट पर चर्चा शुरू हो गई कि ग्रीस की करीना कुबुलियूत ने भी ठीक ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। फोटोज में स्पॉट से लेकर एंगल तक काफी हद तक एक जैसा है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन करीना के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब इस मुद्दे पर करीना ने चुप्पी तोड़ी है।कार्तिक की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड का जवाब सोशल मीडिया पर चल रही कमेंटबाजी और गॉसिप्स वाले एक पोस्ट पर करीना ने लिखा, "मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं लुईस भाई। चुप रहो।" इसी के साथ इन अफवाहों पर विर...