संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शहर को मोहल्ला खग्गू सराय में श्रीकार्तिकेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 14 दिसंबर 2024 को 47 वर्षों बाद इस मंदिर के कपाट खुले थे। भक्तों में मंदिर पहुंचकर कांवड़ भी चढ़ाई। इसी दौरान, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय टीम की जीत के लिए भी पूजा-अर्चना की। मंदिर पर पुलिस बल तैनात रहा और क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...