अमरोहा, फरवरी 25 -- शहर के गढ़ी मंदिर परिसर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में सोमवार को कथा वाचिका देवी मंजू कल्याणी ने कहा कि भगवान शंकर के आदेश से ताड़कासुर का वध कर कार्तिकेय ने देवताओं की रक्षा की थी। बताया कि ताड़कासुर शक्तिशाली असुर था, जिसने भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया था कि वह अजेय होगा। ताड़कासुर ने इस वरदान का उपयोग कर कई देवताओं और ऋषियों को परेशान किया। देवताओं ने भगवान शिव से मदद मांगी व ताड़कासुर को मारने के लिए कहा। भगवान शिव ने ताड़कासुर को मारने के लिए अपने पुत्र कार्तिकेय को भेजा। कार्तिकेय ने ताड़कासुर के साथ युद्ध किया और मार डाला। ताड़कासुर की मृत्यु के बाद देवताओं ने भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा की व धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रमोद कुमार, परितोष रस्तोगी, अर्पित रस्तोगी, विनोद अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, भोलेशाह, प्रियंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.