गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- मुरादनगर। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश अपने साथी के साथ चार माह के अंदर दो महिलाओं का कार्ड बदलकर लाखों रुपये की ठगी कर चका है। एसीपी मसूरी ने बताया कि मुरादनगर पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि कार्ड से पैसे निकालने वाला बदमाश किसी वारदात के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आमिर उर्फ कल्लू निवासी गांव घाघोट जिला पलवल हरियाणा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर मुरादनगर थाने के सामने अपने साथी के साथ एक युवक का कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन एरर आने से ऐसा नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.