लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- कस्बा में एटीएम मशीन पर रुपया निकालते समय उचक्के ने कार्ड बदलकर खाता से 48 हजार की नकदी उड़ा दी। मैसेज मिलते ही आनन-फानन में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गांव मथना निवासी सेवू ने स्टेट बैंक में अकाउंट खुला था जिसका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन पर पहुंचा और कार्ड लगाकर रुपया निकालने का प्रयास करने लगा। रुपया न निकलने पर पड़ोस में खड़े युवक ने दोबारा लगाने की बात कहकर पलक झपकते ही कार्ड बदलकर चलता बना। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर 48 हजार की रकम निकलने का मैसेज मिलते ही हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आप बीती बताकर शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कह कर चलता कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.