मेरठ, सितम्बर 16 -- बिना शासनादेश के शहर के कुछ राशन डीलर, कार्डधारकों को बिना मांगे एक किलो नमक दे रहे हैं और उसके 30 रुपये वसूल रहे हैं। भाकियू इंडिया ने शिकायत मंडलायुक्त से की है। भाकियू इंडिया अध्यक्ष संदीप तितोरिया ने शिकायत पत्र में कहा कि ब्राह्मपुरी क्षेत्र के राशन डीलर लाभार्थियों को जबरदस्ती एक किलो नमक थोप रहे हैं और उसके 30 रुपये ले रहे हैं। अगर यह बंद नहीं हुआ तो भाकियू इंडिया धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया राशन डीलरों को 30 उत्पाद बेचने के लिए छूट दी गई है, लेकिन डीलर किसी को भी जबरदस्ती उत्पाद नहीं दे सकते हैं। इसका कोई शासनादेश नहीं है। जांच कराई जाएगी। हालांकि अभी तक किसी भी लाभार्थी ने ऐसी शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.