कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। ह्रदय रोग संस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को ओपीडी में 840 मरीज पहुंचे। सभी को ह्रदय रोग संबधी शिकायतें थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए इनमें से 63 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं 6 ऐसे लोग आए जिनकी सांसे अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं। संस्थान के डायरेक्टर डॉ.राकेश वर्मा ने बताया कि भीषण शर्दी के बीच हर आयुवर्ग के मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि जरूरत होने पर ही घर से निकलें। सिर और कान को पूरी तरह से ठककर रखें। वहीं रक्तचाप संबंधी मरीज समय पर दवा लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...