काशीपुर, जून 18 -- बाजपुर, संवाददाता। सूद कॉलोनी निवासी डॉ. जीएम शर्मा व उत्तराखंड महिला संघ की प्रदेशाध्यक्ष अनीता शर्मा की सुपुत्री डॉ. शुभ्रा शर्मा ने कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन बनकर पहली बार अपने आवास पर पहुंची डॉ. शुभ्रा शर्मा का स्वागत किया गया। डॉ. शुभ्रा शर्मा ने अपने कामयाबी का श्रेय अपने परिवारजनों, गुरुजनों व अपने पति अमरजोत सिंह को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि माह में एक दिन वह बाजपुर वासियों को भी अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.