रामगढ़, मई 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जन वितरण प्रणाली दुकान के सभी कार्डधारियों को इस बार जून माह में जून, जुलाई और अगस्त तीन महीना का राशन मिलेगा। इसकी जानकारी डाड़ी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने दिया है। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया इस संबंध में जिला मुख्यालय से आदेश पत्र जारी किया गया है। जून और जुलाई के लिए 31 मई तक जन वितरण प्रणाली दुकान में राशन पहुंचा दिया जाएगा। वहीं अगस्त माह के लिए खाद्यान्न 1 जून से 15 जून तक सभी जन वितरण प्रणाली दुकान में राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। उसके बाद माह जून में सभी कार्डधारियों को तीन माह का अनाज दी जाएगी। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के जून और जुलाई माह का राशन 1 जून से 15 जून तक सभी कार्डधारियों के बीच वितरण कर दिया जाएगा। वहीं अगस्त माह का राशन 16 जून से 30 जून के बीच सभी कार्डधारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.