बलिया, फरवरी 8 -- बलिया, संवाददाता। शासन के निर्देश पर फरवरी महीने में कार्डधारकों को गेहूं कम और चावल ज्यादा मिलेगा। इसमें पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट मिलने वाले पांच किलोग्राम खाद्यान्न में जहां दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिल रहा था। लेकिन अब एक किलो गेहूं व चार किलो चावल मिलेगा। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलोग्राम चावल दिया जाता था। अब उन्हें 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल दिया जायेगा। जिला पूर्ति विभाग के आंकड़ों में जिले के नगरीय (12 निकायों) में 46 हजार 532 कार्डधारक हैं, जिनमें लाभार्थियों (यूनिट) की संख्या एक लाख 94 हजार 186 है। इसमें 10 हजार 32 अंत्योदय तथा 36 हजार 500 पात्र गृहस्थी कार्ड हैं। वहीं ग्रामीण इलाके पांच लाख 33 हजार 953 कार्डधारक तथा जिसमें लाभार्थियों (यूनिट) की संख्या 22 लाख 76 ...