बोकारो, जनवरी 28 -- बेरमो। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की सभी परियोजनाओं में लोकल सेल में ई-ऑक्शन के माध्यम से कोयला उठाव होता है। कारो परियोजना में कोयला की मांग को लेकर सेल कमेटी मंगलवार को कारो मोड़ पर उतर गई जिससे सड़क जाम कर दिया। इससे कोयला परिवहन बाधित है। ज्ञात हो कि इन दिनों कारो परियोजना में ई-ऑक्शन के अनुपात में कोयला उपलब्ध नहीं रहने के कारण कोयला का उठाव नहीं हो पा रहा है। सेल कमेटी के युवा अध्यक्ष मोनु सिंह का कहना है कि कोयला नहीं मिलने के कारण कोयला का उठाव नहीं होता है। व्यवसायियों ने कहा कि प्रबंधन ऑक्शन के हिसाब से लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराए ताकि कोयला से जुड़े सभी तरह के व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। पंकज सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, विनोद यादव संतोष सिंह, अनिल सिंह, डब्लू सिंह, संजय तिवारी, टिर...