रांची, सितम्बर 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से गुरुवार को सातधारा के समीप कारो नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त हो गयी है। शव की पहचान तोरपा थाना क्षेत्र के ईंचा गांव निवासी 45 वर्षीय हेरमन पूर्ति के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हेरमन शनिवार को घर में लड़ाई झगड़ा करके निकला था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...