चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- मनोहरपुर। विधायक जगत माझी झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं, ताकि उसका समाधान हो सके। इसी क्रम में शनिवार को विधायक ने शून्यकाल के दौरान मनोहरपुर विस क्षेत्र अंतर्गत कारो नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग सरकार से की। विधायक ने सदन में कहा कि डेरवां से नंदपुर तक जाने वाली निर्माणाधीन सड़क में पांता गांव में कारो नदी पर पुल निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विधायक जगत माझी ने कहा कि पुल के अभाव में इस सड़क का उपयोग नहीं हो पाएगा। इससे इस सड़क के निर्माण का मकसद अधूरा रह जाएगा। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से आवागमन की सुविधा के लिए कारो नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.