मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- मुरादाबाद। रंग बनाने की फर्म से 6.97 लाख रुपये का माल लेकर कटघर क्षेत्र की फर्म के मालिकों ने भुगतान नहीं किया। बाद में रकम वापस मांगने पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी। गुरुवार को शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना फेज-2 निवासी वैभव कुमार गोयल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एनवीएस मेटल फाउंडेशन नाम से उनकी रंग बनाने की फर्म है। उन्होंने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा स्थित फर्म की डायरेटर नेहा गुप्ता व रचित गुप्ता 22 फरवरी 2023 को उनकी फर्म पर आए और 6 लाख 97 हजार 760 रुपये का माल लेकर गए। उन्होंने माल लेने के बाद एक माह बाद चेक से भुगतान करने को कहा। कई बार तकादा करने पर भी पैसे नहीं दिए। बाद में 20 मार्च 2023 को दोनों ने दो ...