रामपुर, जनवरी 31 -- आज पेश होने वाले बजट को लेकर रामपुर का उद्यम जगत और कारोबारी उम्मीदें लगाए हुए है। पुरुष हों या महिला कारोबारी व उद्यमी, सभी की निगाहें सरकार के उन फैसलों पर टिकी हैं, जो कारोबार को नई दिशा दे सकें। एक ओर पुरुष पूंजी, टैक्स और नियमों के सरलीकरण की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर महिला आसान ऋण, सुरक्षा और अवसरों की मांग उठा रही हैं। दोनों की सोच में फर्क जरूर है, लेकिन लक्ष्य एक ही है। इस बार का बजट ऐसा हो जो मेहनत करने वालों को राहत दे, विश्वास जगाए और उद्यम व कारोबार को विकास की रफ्तार दे सके। साथ ही देश भी आगे बढ़े। रामपुर का उद्योग व कारोबार जगत बड़ी उम्मीद के साथ रविवार को पेश होने वाले बजट की ओर टकटकी लगाए बैठा है। हर किसी की निगाहें सरकार पर टिकी हैं, जो न सिर्फ नए उद्योगों व कारोबार को जन्म दे सके बल्कि पीढ़ियों से चले...