गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित नवीन फल सब्जी मंडी में आढ़ती से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवीन फल सब्जी मंडी में निजाम फ्रूट कंपनी के नाम से कारोबार करने वाले निजाम के अनुसार मंडी में ही आढ़त का काम करने वाला भरत भाटी कारोबारियों से रंगदारी वसूल करता है। आरोप है कि भरत भाटी ने फोन करके उनसे भी रंगदारी मांगी। आरोप है कि भरत भाटी ने धमकी दी कि अगर रंगदारी नहीं दी तो वह कारोबार नहीं करने देगा और उनके पास आने वाले व्यापारियों को भी नहीं आने देगा। एसीपी के निर्देश पर लिंक रोड थाने में भरत भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...