वाराणसी, दिसम्बर 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा निवासी मोटर पार्ट्स कारोबारी रोहित चौरसिया उर्फ विष्णु चौरसिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सिगरा पुलिस केस दर्ज जांच में जुटी है। रोहित चौरसिया के मुताबिक नदेसर और कैंट क्षेत्र में उनकी दुकान है। शनिवार शाम 5:28 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय बताया। सोमवार तक 5 लाख रुपये देने के लिए कहा। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार वह बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। पैसे कहां देने हैं, यह नहीं बताया। इसके बाद कॉल काट दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया है। साथ ही सिम के बारे में पूरी जानकारी निकाल कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...