गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में औद्योगिक कार्य के नाम पर करीब पांच रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक रकम मांगने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि दो नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लैंडक्राफ्ट अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव गुप्ता ने बताया कि वह मैसर्स आरजी एसोसिएट्स के प्रोपराइटर हैं और उनकी फर्म का संचालन पांडव नगर इंडस्ट्रियल एरिया से होता है। उन्होंने चार अप्रैल 2022 को मशीनी कार्य के लिए आजमगढ़ के बकिया लक्षीरामपुरम निजामाबाद निवासी महेंद्र कुमार और उनकी पत्नी सुनीता यादव की फर्म के साथ समझौता किया था, जिसकी कुल कीमत 28.91 लाख रुपये तय हुई थी। कार्य शुरू करने के लिए 4.95 लाख का भुगतान किया था, शेष राशि का...