मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस ने खुशहालपुर निवासी अजय आनंद, उसके भाई रजत, बहन मधु, अवनीश, उसकी पत्नी सुमन, उनके बेटे और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा आंध्रप्रदेश निवासी कारोबारी साई धीरज गुटलापल्ली की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, एक लाख रुपये लूटने और बीस लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मूल रूप से आंध्रप्रदेश के चंद्रमोली नगर निवासी साईं धीरज गुटलापल्ली ने बीते दिनों एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पांच साल पहले वह अमेरिका में जॉब करते थे। वहीं उनकी मुलाकात मुरादाबाद निवासी अजय आनंद से हुई जो बाद में गहरी दोस्ती में बदल गई। साईं धीरज गुटलापल्ली के अनुसार अजय आनंद ने उनसे कहा कि आप मुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.