फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने इंडियन आर्मी का अकाउंटेंट बनकर एक कारोबारी से करीब 2 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव मुजेड़ी निवासी विक्रम कपासिया ने बताया कि उनका लोहे की डस्टबिन बनाने का कारोबार है। 13 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया और खुद को इंडियन आर्मी का अकाउंटेंट बताया। उसने उन्हें 25 टन लोहे के डस्टबिन की डिमांड की। इसके बाद उन्होंने उससे डील कर ली। उसके बाद उन्होंने एक गाड़ी में डस्टबिन भरकर उनके द्वारा बताए गए पते दिल्ली कैंट के पास भेज दी। जब गाड़ी वहां पहुंची तो उन्होंने उसे फोन करके गाड़ी खाली करने के लिए कहा लेकिन उसने गाड़ी खाली करने से पहले उनसे कहा कि वह पहले उन्हें 1,99,990 भेज दें। गाड़ी खाली करने के बाद वह गाड़ी वाले को ही सारा पैसा दे देंगे लेकिन जब उसन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.