कानपुर, दिसम्बर 19 -- चकेरी, संवाददाता। साइबर ठगों ने ज्वैलरी बॉक्स बनाने वाले कारोबारी को ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। फिर व्हाट्सएप के माध्यम से वेबसाइट से जोड़ा और ढाई करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। काफी समय होने पर पीड़ित ने जब अपनी रकम और मुनाफा मांगा तो आरोपितों ने पीड़ित और उसके परिवार की एआई से फोटो एडिट कर बना दी और बदनाम करने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी राहुल केसरवानी के अनुसार वे ज्वैलरी बॉक्स बनाने का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार मई 2025 में उनके पास फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे एक्सेप्ट करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप के जरिये ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक वेबसाइट में जोड़ा गया। मोटे मुनाफे का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.