रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। सनमाइका कारोबारी हरमू रोड निवासी सौरव साहू पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने ट्रायल फेस कर रहे पांच आरोपियों चंदन दास, अमन कुमार, अब्दुल नबी सैयद, गणेश सिंह और बिट्टू उर्फ करण रविदास का बयान दर्ज किया। आरोपियों ने मामले में खुद को निर्दोष बताया। मामले में अब 11 अप्रैल से बहस शुरू होगी। मेन रोड की विष्णु गली स्थिति मंगलमय प्लाई के दुकानदार विष्णु चौधरी से कारोबार को लेकर बातचीत चल रहा था, उसी दौरान ग्राहक के रूप में पहुंचे अपराधियों ने 21 अक्तूबर 2022 को जानलेवा हमला किया था। इसमें सौरव साहू को गोली लगी थी। घटना को लेकर डेली मार्केट में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कांड संख्या 51/2022 के तहत दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.