गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में कारोबारी के कार्यालय में 18 फरवरी को नौकर का गोली लगा शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कारोबारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अपमान करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। भाई ने कारोबारी पर पिछले आठ माह से वेतन नहीं देने, गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की अंसल कॉलोनी में 18 फरवरी को दोपहर में कारोबारी सुधीर राठी के कार्यालय पर हिमाचल के ऊना गांव मलाहत के रहने वाले 42 वर्षीय राजीव उर्फ विक्की का गोली लगा शव मिला था। राजीव कार्यालय पर खाना बनाने का कार्य करता था। राजीव के भाई संजीव कुमार ने बताया कि भाई पिछले करीब दस माह करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर खाना बनाने की नौकरी कर रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.