फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- शिकोहाबाद में चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों की नगदी, आभूषण चोरी कर ले गए। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे पीड़ित परिवार ने चोरी की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कृष्णकांत निवासी मोहल्ला कटरा मीरा की सब्जी मंडी में पकड़े की दुकान करता है। वह 22 जनवरी को अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जम्मू कश्मीर के लिए गया था। जिसके कारण घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार की देर रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर 4 से 5 लाख लाख की नगदी, करीब 15 से 20 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जब सोमवार को परिवार लौटकर अपने घर आया तो घर का ताले टूटा देखकर हैरत में पड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.