चित्रकूट, फरवरी 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी के रहने वाले कारोबारी विवेक अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर बहू और समधन के खिलाफ नकदी व जेवर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर में बताया कि उसके बेटे मोहित अग्रवाल की शादी श्रेया अग्रवाल पुत्री अजय अग्रवाल निवासी वी 309 रजौरी गार्डन थाना सुभाष नगर नई दिल्ली के साथ हुई थी। बहू का आचरण ठीक नहीं था। बीते 30 अक्टूबर 2024 को उसने अपने पिता स्व हरस्वरूप अग्रवाल का सत्रहवी कार्यक्रम किया। जिसमें बहू श्रेया अग्रवाल व उसकी मां कल्पना भी आई थी। दोनो उसके कमरे में आराम करने के बहाने लेटी थी। उसी कमरे में उसका लाकर रखा था। श्रेया व उसकी मां कल्पना ने उसके लॉकर से पांच लाख रूपये नकद तथा लगभग 50 लाख रूपये के सोने के जेवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.