मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बर्तन बाजार स्थित अरोरा इंटर प्राइजेज के प्रबंधक विशेष अरोड़ा ने अपने चार कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि चारों ने मिलकर उनकी फर्म से चोरी छिपे करीब 25 लाख का माल अलग-अलग जगह सप्लाई करके पैसा हड़प लिया। इसकी जानकारी मालिक को नहीं दी गई। नगर कोतवाली के मोल्ला बर्तन बाजार शादी मस्जिद के पास रहने वाले विशेष अरोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेसर्स अरोरा इंटर प्राइजेज के प्रबंधक है। जिसमें कॉपर की बोतल, गिलास और अन्य उत्पाद तैयार करके सप्लाई किया जाता है। उनका गोदाम लाजपतनगर में है। विशेष अरोरा के अनुसार सिविल लाइंस के रामगंगा विहार क्षेत्र स्थित आकाश ग्रीन सोसाइटी निवासी हिमांशु शर्मा, मझोला के कुंदनपुर दुर्गा नगर निवासी राहुल कश्यप उर्फ रोहताश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.