बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- कारोबारी गिरफ्तार, अर्द्धनिर्मित शराब बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब तथा शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी भूषण मांझी की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गई है। उत्पाद विभाग के दारोगा मो इमरान अंसारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि किशनपुर गांव में अवैध रूप से शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई, जिसमें एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...