मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर शातिरों ने शहर के एक कारोबारी को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उनसे 20 हजार रुपये की वसूली भी कर ली है। गोला रोड के रहने वाले कारोबारी ने नगर थाने में इसकी शिकायत की है। मंगलवार की दोपहर अपने पुत्र के साथ थाने पहुंचे कारोबारी ने पुलिस को बताया कि फ्रॉड ने फोटो और वीडियो वायरल न करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की है। बताया कि शुक्रवार रात व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से वीडिओ कॉल आई। इसके बाद से फ्रॉड दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लगातार उनके मोबाइल पर कॉल कर धमकी देते हुए पैसे की मांग कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...