गाज़ियाबाद, जनवरी 25 -- कर्नाटक की कंपनी के संचालक को बहाने से बुलाया बहाने से दोनों मोबाइल लेकर चले गए, फिर रकम निकाली ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी क्षेत्र में दो जालसाजों ने कारोबारी को झांसा देकर उनके खातों से 1.40 करोड़ की रकम निकाल ली। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक स्थित ई-कॉमर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक सुमन कुमार के अनुसार उन्होंने स्टार्ट-अप फंडिंग के लिए कंपनी को एमएसएमई पोर्टल पर पंजीकृत किया था। अमन और अभय नाम के दो लोगों ने 30 मार्च 2025 को उनसे संपर्क किया और उनकी कंपनी में निवेश करने में रुचि दिखाई। दोनों ने चार अप्रैल 2025 को निवेश की प्रक्रिया पूरी करने की बात कहकर उन्हें यहां बुलाया था। दोनों उन्हें कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास से एक होटल में ले गए। बातचीत के दौरान एक युवक ने उनके दोनों मोबाइल यह कह...