चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे के कपड़ा कारोबारी के बेटे को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतारने वाले कातिल को पुलिस ने रिमांड में लेकर तीन मोबाइल फोन व एक रसीद बरामद की है। इनमें बरामद एक कीपैड मोबाइल भी शामिल है। जिसका प्रयोग कारोबारी से फिरौती की रकम मांगने के लिए किया गया। कातिल को कस्बे में लाने से पहले कई थानों का पुलिसबल बुलाया गया। कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष की पिछले महीने अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव बगल के ही मकान में किराए का कमरा लेकर रहने वाले प्रयागराज के रहने वाले बक्शा कारोबारी इरफान अंसारी व कल्लू उर्फ साहिबे ईमान के कमरे में बरामद हुआ था। कातिलों ने शव को पानी के हौज में दबा दिया था। शव बरामद होने के बाद काफी बवाल हुआ था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कातिल कल्लू को मार गिराया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.