रुडकी, अप्रैल 6 -- कारोबारी के घर पर नकाबपोश युवकों द्वारा पथराव और फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी कारोबारी गुलाब गुप्ता पुत्र बलदेव ने दो अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक अप्रैल की रात 11 बजे उसके घर पर छह अज्ञात युवक पथराव व हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार की देर रात छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में रविवार को आरोपी कार्तिक पुत्र कुलबीर सिंह निवासी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.